आईआईएमटी विश्वविद्यालय के काॅलेज आॅफ एजुकेशन के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मैच में खिलाड़ियों ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मैच में मेरठ क्लब ने 3-2 से जीत हासिल की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिये नियमित रूप से व्यायाम करना आवश्यक है। और खेल भी व्यायाम का ही एक रूप है जो हमारी शारीरिक क्षमता को विकसित करना है। विद्यार्थी जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण कर मानसिक विकास करने के साथ ही शारीरिक रूप से सृदुढ़ होना भी आवश्यक है।
इस अवसर पर डीन एजुकेशन डाॅ. मंजू गुप्ता, डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. सरिता और डाॅ. भानु प्रताप, डाॅ. के.के. सिंह, डाॅ. तुषार अलेकर, श्री अमित कुमार, शुभम, सिद्धार्थ, शशांक और आशीष सहगल आदि मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment