जोधपुर। जोधपुर जिले के बालेसर थाना इलाके की रेप पीडि़ता12 साल की बच्ची के मां बनने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दुष्कर्म पीडि़ता ने पहले इसको लेकर अपने स्कूल के 3 सहपाठियों पर आरोप लगाया थाए लेकिन अब उसने अपने चचेरे भाई को दुष्कर्म का आरोपी बताया है पुलिस ने अब इस मामले में पहले पकड़े पीडि़ता के तीन सहपाठियों को छोड़ दिया है।पुलिस ने पीडि़ता के चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया है। 

 दो दिन पहले बालेसर इलाके के एक गांव की 12 साल की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया था गांव में तबीयत बिगडऩे पर उसे जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां पर उसे डिलीवरी होने पर लड़का हुआ। 12 साल की बच्ची के मां बनने पर उसके परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पीडि़ता ने अपने तीन सहपाठियों पर अपहरण कर रेप करने का आरोप लगाया था। पीडि़ता ने बताया कि करीब 8 माह पहले उसके तीन सहपाठियों ने उसका अपहरण कर सुनसान मकान में ले गए थेण् बाद में एक ने उससे रेप किया और दो ने मकान के बाहर पहरा दिया था। इस पर पुलिस ने तीनों की पहचान कर उनको हिरासत में ले लिया था। बुधवार को पुलिस असंमजस  में पडी गयी । पीडित  बच्ची ने जाच  अधिकारी के समक्ष अपना बयान पलटते हुए कहा  कि सहपाठियों ने नहीं बल्कि चचेरेभाई ने उसके साथ  दुष्कर्म  किया। पुलिस अब नये  सिरे से जांच  पडताल करने में जुट गयी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts