नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की सरे बाजार लड़के की गिरेबान पकड़कर दनादन लात घूसों से पिटाई कर रही है। बताया जा रहा है पिटने वाला लड़का इस लड़की का कई दिनों से पीछा कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। लड़के की हरकतों से तंग आकर लड़की ने सरे बाजार लड़के की जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है। वायरल वीडियो में लड़की एक लड़के की लात घूंसों से दनादन पिटाई कर रही है। वीडियो ग्रेटर नोएडा के जेवर मेन बाजार इलाके का बताया जा रहा है। वहीं यह भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment