मांग को लेकर किसान एकता संघ ने भरी हुंकार


मेरठ - डीजल पेट्रोल गैस में भारी मूल्य वृद्धि आदि समस्याओं के समाधान को लेकर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोरन प्रधान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम प्रेषित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया। जिसमें समस्याओं का शीघ्र समाधान ना होने पर किसान एकता संघ ने धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
 ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि देश में डीजल की बेतहाशा वृद्धि, शीघ्र में ही केंद्र सरकार द्वारा खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आंशिक वृद्धि, (जैसे कि धान में की गई वृद्धि 72 पैसे प्रति किलो) किसानों की फसलों में आ रही लागत को देखते हुए बिजली मुफ्त दी जाए एवं गन्ने का भुगतान समय से न किए जाने से देश का अन्नदाता नाराज और दुखी है। किसान एकता संघ पूरे राष्ट्र में सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करता है। और मांग करता है कि डीजल पर रोजाना हो रही बेहताशा वृद्धि पर लगाम लगाकर डीजल का मूल्य कम किया जाए. खरीफ की फसलों पर जो न्यूनतम समर्थन मूल्य में सरकार द्वारा आंशिक वृद्धि की है जो नाकाफी है। धान कम से कम 2400 रुपये प्रति कुंटल, किसानों को बिजली पूरी तरीके से मुफ्त दी जाए एवं गन्ने का भुगतान किसानों को अधिक से अधिक 14 दिन के अंदर किया जाना चाहिए। 
ज्ञात हो कि किसान एकता संघ पूर्व में इन्हीं मुद्दों को लेकर 14 जून एवं 11 जुलाई को ज्ञापन दे चुका है। जापान के माध्यम से बताया गया कि यदि 30 दिन के अंदर किसान हित में हमारी मांगे पूर्ण नहीं की गई तो किसान एकता संघ उक्त चारों जायज मांगों को लेकर आंदोलन की नई रणनीति बनाने को मजबूर होगा। इस अवसर पर किसान एकता संघ मंडल अध्यक्ष स्नेहपाल सिंह,चौधरी पप्पू गुर्जर (मंडल प्रभारी मेरठ) प्रदेश प्रभारी डॉ रवि नगर, डालचंद, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts