गोरखपुर। पांच अगस्त को भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा टोक्यो में हो रहे ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, ''आज 05 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया... ''टीम इंडिया'', जय हिन्द!'' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बधाई देने की इस अदा को बहुत पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि, हॉकी खिलाड़ियों को ओलंपिक में मिलने वाली यह सफलता 41 वर्षों बाद मिली है। इससे खिलाड़ियों में कई गुना उत्साह है और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बधाई की यह अदा क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी भा रही है। राजनैतिक विशेषज्ञ इस बधाई संदेश को भारत की दो बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियों के आलोक में देख रहे हैं।
ज्ञातव्य हो कि, पांच अगस्त को ही दो साल पहले धारा-370 खत्म कर जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किया गया था। इतना ही नहीं, पिछले साल पांच अगस्त को ही अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया था।
भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरा समाप्त करने के बाद सीधे अयोध्या पहुंचेंगे। वे वहां श्रीराममंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वहां श्रीरामलला की भव्य आरती में शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts