मेरठ। शुक्रवार की दोपहर सरधना थाना क्षेत्र में हाईवे के निकट नाले में दो युवतियों की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों युवतियां पहनावे से तिब्बती लग रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद ठिकाने लगाने के उद्देश्य से दोनों शवों को नाले में फेंका गया है।



दरअसल, शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने हाईवे से कुछ दूरी पर नानू-रतौली मार्ग पर नाले में दो युवतियों की लाश पड़ी देखी। जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नाले से बाहर निकलवाया। दोनों युवतियों की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच थी। दोनों ही लाश फूल चुकी थीं। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि युवतियों की हत्या करने के बाद ठिकाने लगाने के उद्देश्य से कातिलों द्वारा दोनों शवों को नाले में फेंका गया है। पुलिस के मुताबिक पहनावे से दोनों युवतियां तिब्बती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी शवों की शिनाख्त ना होने पर दोनों ही शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। युवतियों के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts