छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया मुकदमा, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
मेरठ। फेसबुक कुछ लोगों के लिये सकारात्मक हो रहा है जो कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे है। ऐसा ही एक मामला एसएसपी कार्यालय में आया है। जहां फेसबुक पर छात्रा की दोस्ती दिल्ली पुलिस में तैनात पुलिस कर्मी हो गयी। दिल्ली पुलिस में तैनात पुलिस कर्मी छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो पुलिस कर्मी छात्रा का जान मारने की धमकी देने पर उतर आया। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस पर ब्रहमपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
छात्रा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि भाई दूसरे मकान में रहता है, जबकि वह पिता के साथ रहती है। पीडि़ता के मुताबिक छह माह पहले फेसबुक पर उसकी दिल्ली पुलिस के सिपाही से दोस्ती हुई थी। सिपाही ने शादी का वादा किया था। इसी दौरान पिता कोरोना संक्रमित हो गए। सिपाही ने इस मामले में उसके परिजनों की मदद की और फिर घर आना जाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने कई बार छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के नाम उसके पिता ने अपना एक मकान भी कर रखा है। सिपाही को वह उक्त मकान पर भी ले गई थी। छात्रा ने बताया कि सिपाही अब शादी से मना कर रहा है। साथ ही सिपाही ने उसके मोबाइल से सभी साक्ष्य भी नष्ट कर दिए हैं। एसएसपी के आदेश पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
ें एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि छात्रा के आरोपों के आधार पर थाना ब्रहमपुरी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जांच में सिपाही के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी संस्तुति की जाएगी।



No comments:
Post a Comment