राजस्थान और हरियाणा के लिए बंद रोडवेज बस सेवा को मिली हरी झंडी
एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि संचालन के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ से जयपुर,अजमेर,बालाजी मेंहदीपुर जैसी जगहों के लिए बसों का संचालन किया जाता था। बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मेरठ से लोगों को दिल्ली जाकर इन जगहों के लिए बसें पकडऩी पड़ती थी।
राजस्थान और हरियाणा जाने वाली बसों का समय
मेरठ . जयपुर . अजमेर . शाम 7.30, रात 9.00 और 10 बजे।
मेरठ से जयपुर सुबह सात बजे।
मेरठ से बाला जी मेहंदीपुर . 7.30 बजे सुबह।
मेरठ से अलवर दिन में 11 बजे।
मेरठ से अंबाला . सुबह 7, 8, 9 और 10 बजे।
मेरठ से करनाल सुबह 6 और 8 बजे।
मेरठ से पानीपत वाया करनाल सुबह 11 बजे ।
इन बसों के चलने से यात्रियों की मुसीबत कम होगी। खासकर अंबाला,करनाल और पानीपत जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।



No comments:
Post a Comment