हॉकी खिलाड़ियों को नौकरी व 2.5-2.5 करोड़ देने की घोषणा
हरियाणा। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ओलिंपिक में हॉकी में जीत पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही टीम में शामिल राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये और ग्रुप बी सीनियर कोच की नौकरी देने की घोषणा की। बता दें कि टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को मिले कांस्य पदक का जश्न मनाया गया। आज भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।
इसके साथ ही पंजाब सरकार ने भी टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम में राज्य में खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रूपये के पुरस्कार देने का ऐलान किया है। राज्य के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक के लिये हुये मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से पराजित किये जाने पर ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार टीम में शामिल पंजाब के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपए की नकद राशि के साथ सम्मानित करेगी।
No comments:
Post a Comment