मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर 11 स्थित शिव शक्ति शनि धाम मंदिर में श्रावण महा में शिव शंकर भगवान का यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक मेरठ दक्षिण डॉ सोमेंद्र तोमर ने भंडारे का शुभारंभ किया।शिव शक्ति शनिधाम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई व समस्त भक्तों ने सुबह हवन यज्ञ में हिस्सा लेकर धर्म लाभ उठाया। शिव भगवान के भजनों पर भक्तों द्वारा नृत्य भी किया गया। इसके उपरांत दोपहर में भगवान को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। छात्र महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशल, शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, मनोनीत पार्षद ममता त्यागी महानगर सदस्य राजेश रोहिल्ला पार्षद अनुज वशिष्ठ, पार्षद जगपाल अमरीश चपराना ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शक्ति शनिधाम मंदिर समिति और अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सहयोग किया। इस दौरान सरोज शर्मा,सत्य प्रकाश शर्मा, चंद्र किरण शर्मा, गिरीश शर्मा, पंडित जय किशन जोशी, विनीता गुप्ता, अजय चौधरी, प्रदीप गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts