मेरठ। धान खरीद की पारदर्शिता को लेकर खाद्य विभाग काफी तेजी के साथ कवायद में जुटा हुआ है। हालांकि धान खरीद में अभी काफी समय है लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। धान खरीद को पारदर्शी बनाने और बिचौलियों का काम तमाम करने के लिए इस बार किसानों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी नंबर को ई-पास में सबमिट किया जाएगा। इसके बाद ही किसान से धान की खरीद होगी। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार धान के समर्थन मूल्य में भी बढोत्तरी हुई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
मेरठ सहित पूरे यूपी में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। धान खरीद 28 फरवरी तक होगी। खरीद करने के लिए क्रय केंद्रों की सूची तैयार होने लगी है। इस बार किसानों को बिना अंगूठा लगाए धान नहीं खरीदा जाएगा। क्रय केंद्रों पर धान लाने के दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी जाएगी। इसके बाद ही उनसे खरीद की जाएगी। इससे खरीद में पारदर्शिता आएगी। खास बात यह है कि इस बार धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी हुई है। जहां पहले कॉमन धान 1868 रुपये प्रति कुतल था, वहीं इस बार यह धान 1940 रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसी तरह से ग्रेड-ए धान 1880 रुपये से बढ़ाकर 1960 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। बैनर आदि का इंतजाम किया गया है। जल्द ही इसे केंद्रों पर लगाया जाएगा।
विभाग की नई क्रय नीति आने के बाद तैयारियां जोरों से चल रही है। डीएम ने एडीएम को प्रभारी अधिकारी धान खरीद नामित किया है। मेरठ संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में घान खरीद के लिए सेंटरों को बनाने का काम चल रहा है। इस बार धान खरीद में पहले से अधिक पारदर्शिता बरती जाएगी। किसानों को परेशानी न हो इसके लिए सेंटर ऐसे बनाए जाएंगे जिससे कि किसानों को वहां तक पहुंचने में आसानी रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts