मेरठ।कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित सरकारी कालोनी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव घर में पंखे पर रस्सी से लटका मिला। युवक के शव को लटका देख पत्नी की चीख निकल गई। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। कंकरखेड़ा के दायमपुर गांव में सरकारी डूडा कॉलोनी बनी हुई है। डूडा कॉलोनी में पवन पुत्र रिशिपाल निवासी बहसूमा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे युवक ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पत्नी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पड़ोसियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद युवक गुमसुम और डरकर रहने लगा था बुधवार सुबह मृतक युवक और दूसरे पक्ष के बीच में समझौता होना था। सुबह साढे आठ बजे पवन दूसरे पक्ष के घर से होकर आया। युवक सीधा अपने कमरे में चला गया था। मृतक की पत्नी बाहर बर्तन धो रही थी। बर्तन धोने के बाद महिला अंदर कमरे में गई तो देखा कि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद महिला की चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों की भीड़ मौके पर दौड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी पहुंचा दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts