मेरठ । परतापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कुछ कार सवार युवको ने एक होटल पर जमकर दबंगई की। दुकानदार को इशारा करते हुए पहले बुलाया। और सिगरेट मांगी दुकानदार ने एक मिनट की देरी की तो हमलावरों ने दुकान में फायरिंग कर दी। जिसमें दुकानदार बाल बाल बच गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए गाड़ी के नंबर के आधारपर आरोपी की पहचान कर ली है।
घटना परतापुर थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर दीपक होटल की है। होटल के पास मुजाहिद की दुकान है। मंगलवार रात 12 बजे काले रंग की कार में पांच युवक पहुंचे। जहां एक एक युवक ने दुकानदार की तरफ इशारा करते हुए आवाज लगाई। जिसमें दुकानदान से सिगरेट मांगी। दुकानदार मुजाहिद ने की खाना खा रहा हूं, एक मिनिट में सिगरेट दे रहा हूं। तभी कार सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए दुकानदार पर फायरिंग कर दी। दो गोली दीवार में जा धंसी। जिसमें दुकानदार की बाल बाल जान बची।
पीड़त मुजाहिद ने परतापुर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। बुधवार सुबह पुलिस ने बताया की फायरिंग करने वाले युवक की पहचान नागेंद्र निवासी खरखौदा के रूप में हुई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली का कहना है की मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा की अन्य कौन कौन युवक शामिल हैं।एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर परतापुर को आरोपियों पर गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



No comments:
Post a Comment