बेशक इस बार आज़ादी का जश्न पिछले सालों की तुलना में अलग होगा, लेकिन इस पर्व के प्रति किसी के मन में भी उत्साह की कमी नहीं हो सकती। घर पर ही स्वतंत्रता दिवस को सादगी के साथ अलग अंदाज़ में मना सकते हैं। इसके लिये सबसे ज़रूरी है कि कपड़ों का चुनाव। घर में रहते हुए ड्रेस कोड में भी तिरंगे को शामिल करें। तीन रंगों के कपड़ों का मिक्स एंड मैच करने में भी अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ती। महिलाओं के वाॅर्डरोब में तिरंगा थीम देशभक्ति से सराबोर कपड़ों के ढेरों विकल्प हैं महिलाओं के पास। सफेद कुर्ता या सूट पहन रहीं हैं, तो इसमें रंग-बिरंगे मोटिफ वाली एम्ब्राॅयडरी या प्रिंट हो, जिसे ऑरेंज, ग्रीन या ट्राई कलर दुपट्टे के साथ पहनें। यह तिरंगा लुक प्लेन सफेद कुर्ता या सूट से अलग है। साड़ी का अलग अंदाज इस दिन साड़ी पहन रही हैं, तो स्टाइल में बदलाव लाएं। मसलन सफेद साड़ी को ट्राई कलर या मल्टीकलर ब्लाउज के साथ पहनें, तिरंगा थीम देने के लिए ट्राई-कलर एक्सेसरीज के साथ पेयर करें। आजकल काॅटन, खादी, नायलाॅन या शिफाॅन फैब्रिक में ट्राई कलर प्रिंट की साड़ियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 2000 रुपए से शुरू होती है। इस साड़ी के लुक को बिंदी, कम मेकअप व सरल हेयर स्टाइल से कम्पलीट करें। मल्टीकलर गोटा पट्टी जैकेट आजकल पारंपरिक गोटा पट्टी वाली मल्टीकलर जैकेट काफी चलन में है। इनमें मिरर वर्क और सिंधी कढ़ाई की प्रमुखता रहती है। जैकेट की लेंथ आपकी पसंद पर निर्भर करती है। यह जैकेट पहनने के बाद आप काफी हद तक तिरंगा थीम में रंग सकती हैं। ऑरेंज या व्हाइट कुर्ती के साथ, ग्रीन रंग की पटियाला सलवार के साथ पहनें। ग्रीन लाॅन्ग स्कर्ट तिरंगा थीम के अनुसार ग्रीन लाॅन्ग स्कर्ट के साथ ग्रीन कलर का क्राॅप टाॅप पहनें और साथ में लें ऑरेंज कलर का स्कार्फ। इस स्कर्ट का कट फ्लेयर वाला होना चाहिए। स्टाइल तिरंगा थीम में ट्रेडिशनल और माॅडर्न दोनों लुक देगा। स्टाइलिंग टिप इस लुक के साथ रंग-बिरंगी मोजड़ी या मेटालिक सैंडल और ड्राॅप ईयरिंग्स पहनें। बाल सीधे करें और रेड लिपस्टिक लगाएं व चीक बोन को हाइलाइट करें। इसे भी ट्राई करें ड्रेस में ट्राई कलर लुक लाने के लिए आप सफेद कुर्ते के साथ ग्रीन पटियाला सलवार, ट्राई कलर वाला दुपट्टा, व्हाइट शर्ट के ग्रीन पैंट, ट्राई कलर वाली साड़ी, दोनों हाथों में केसरिया, हरी और सफेद चूड़ियां पहन सकते हैं। नेल आर्ट के ज़रिए देशभक्ति का प्रदर्शन तिरंगा थीम वाली नेल आर्ट ट्रेंड से किया जा सकता है। आई मेकअप में भी तिरंगा लुक दे सकते हैं। स्मोकी आई मेकअप में ट्राई कलर के आई शैडो को तवज्जो दें। ब्लू प्लाजो और ऑरेंज कुर्ती : ट्राई कलर या तिरंगा थीम के साथ कलर्स का फ्यूजन ट्राई करें। इसमें बेस्ट होगा ब्लू प्लाजो और प्रिंटेड ऑरेंज कुर्ती। क्योंकि तिरंगा थीम में सभी ऑरेंज, ग्रीन और व्हाइट कपड़े पहनेंगे। ऐसे में ब्लू का चयन अलग होगा। ब्लू कलर तिरंगे के अशोक चक्र से प्रभावित है। इस ड्रेस में गोल्ड ब्लाॅक प्रिंट फेस्टिव लुक भी देगा। स्टाइलिंग टिप - इस ड्रेस के साथ सफेद दुपट्टा, मेटालिक हील्स, डेंगलर ईयरिंग्स, ब्रेसलेट और लाइट डे मेकअप शामिल करें। पुरुषों के लिए ट्राई कलर : तिरंगा थीम में ढलने के लिये पुरुषों को इस मौके के लिए ऑनलाइन शाॅपिंग भी बेहतर ऑप्शन है। एक तो वायरस से बचाव, दूसरा डिस्काउंट की भरमार। सफेद कुर्ते को डेनिम और एक पेपी ऑरेंज नेहरू जैकेट के साथ पहनें। सफेद पठानी कुर्ते-पायजामे के साथ नारंगी रंग की पाइपिंग वाली हरे रंग की नेहरू जैकेट पहन सकते हैं और सफेद धोती, पैंट के साथ एक नारंगी शाॅर्ट कुर्ता पहनना अच्छा विकल्प है।
No comments:
Post a Comment