सहारनपुर। देवबंद के फ्लाईओवर पर रविवार की दोपहर को कवि डा अशोक चक्रधर और उनकी पत्नी एक सड़क हादसे में घायल हो गए।डा. अशोक चक्रधर अपनी पत्नी बागेश्री के साथ इनोवा कार द्वारा दिल्ली से मसूरी उत्तराखंड जा रहे थे। उन्हें पत्नि समेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को दोपहर करीब एक बजे जैसे ही डा. अशोक चक्रधर की कार देवबंद स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों पति पत्नी घायल हो गए। डा. अशोक ने घटना की जानकारी शायर डा. नवाज देवबंदी को दी। डाण् नवाज द्वारा हादसे की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई। एसडीएम देवबंद राकेश कुमार व कोतवाल योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और डा.अशोक व उनकी पत्नी को उपचार के लिए रेलवे रोड स्थित कैलाशचंद जैन मैमोरियल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।
डा अशोक के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर उनके चाहने वालों की अस्पताल में भीड़ लग गई। अस्पताल स्वामी डा. डीके जैन ने बताया कि डा. अशोक चक्रधर की कॉलर बोन और उनकी पत्नी की स्पाइन बोन में चोट है। दोनों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों एंबुलेंस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
No comments:
Post a Comment