नई दिल्ली (एजेंसी)। जंतर-मंतर पर कथित भड़काऊ नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिल गई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। गिरफ्तार किए गए छह आरोपितों में से अभी सिर्फ अश्विनी उपाध्याय को ही जमानत मिली है।
गौरतलब है कि अश्वनी को मंगलवार देर रात 2 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। लोक अभियोजक ने अश्विनी उपाध्याय की जमानत अर्जी का विरोध किया। लोक अभियोजक की तरफ से तर्क दिया गया कि वह प्रथम दृष्टया मामले में संलिप्त हैं। घटना स्थल पर इकट्ठा होने के लिए पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। आरोपितों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई चेतावनियों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts