आपकी डाइट से जुड़ी कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो विशेष परिस्थितियों में अधिक लाभ देती हैं। लेकिन आप उसके बारे में ज़्यादा जानते नहीं और उन चीज़ों को सामान्य रूप इस्तेमाल करती हैं। जैसे वॉर्म मिल्क लेने का सही समय क्या होना चाहिए? इस बारे में भी लोगों के अनेक मत होते हैं। आपने सुना भी होगा कि रात को सोने से पहले गर्म दूध ज़रुर पीना चाहिए। कुछ लोग तो ऐसा करते भी हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते तो इसके फायदों को सुनने के बाद करने लग जायेंगे।
आपको ये बता दें कि गर्म दूध हाई बीपी को कम करता है और कॉन्स्टिपेशन व स्ट्रेस जैसी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि गर्म दूध पुरुषों में फर्टिलिटी को भी बढ़ाता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गर्म दूध से तेज होता फैट बर्निंग प्रोसेस
ये तो आप भी जानते हैं कि वॉर्म मिल्क रात को सोते समय शरीर को एक फ्रेशनेस देता है। लेकिन ये भी जान लीजिये कि वॉर्म मिल्क फैट को जलाने में भी बहुत मदद करता है। इसलिए जब आप रात में कुछ गरिष्ठ खाते हैं तो उसे पचाने में वॉर्म मिल्क हेल्प करता है। एक बात जो आप हैं कि दूध में प्रोटीन होता है। यही प्रोटीन फैट को बर्निंग की रैपिड प्रोसेस में ला देते हैं। तो आप भी ये लाभ उठा सकते हैं।
मसल्स को मज़बूत बनाता है
हड्डियों की मज़बूती दूध से बढ़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी मसल्स भी दूध से स्ट्रांग बनती है। खासकर वॉर्म मिल्क पीना बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही वॉर्म मिल्क शरीर को ताज़गी देता है। इससे आपको नींद भी अच्छी आती है। लेकिन ये भी ध्यान रखिये कि अगर आपको पेट में कोई समस्या है तो उस दौरान दूध न पीना ही ठीक रहेगा।

नहीं होगी कॉन्स्टिपेशन की समस्या
कुछ लोग कॉन्स्टिपेशन की समस्या से बड़े परेशान रहते हैं। अगर ऐसा होता है तो आप वॉर्म मिल्क पीजिये। आपको बता दें कि वॉर्म मिल्क में ऐसे तत्व होते हैं जो जल्दी से पाचन प्रक्रिया को मुक्कमल करते हैं। इससे कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्या आपको नही होगी और होगी भी तो ठीक हो जाएगी। आपको रोज़ रात में सोने से पहले वॉर्म मिल्क का उपयोग करना चाहिए।
स्ट्रेस को भी दूर करता है
यदि आप स्ट्रेस की समस्या से जूंझ रहे हैं तो गर्म दूध का सेवन सही रहेगा। गर्म दूध पीकर आप राहत महसूस करते हैं। इससे आपका स्ट्रेस भी दूर होता है। इसी तरह आप रात में दूध पीकर सोते हैं तो स्ट्रेस फील नहीं होता और अच्छी नींद आती है।
हाई बीपी से भी मिलती है राहत
आज ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्हें हाई बीपी की समस्या है। इसलिए हाई बीपी से बचने के लिए आपको दूध का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटेशियम हाई बीपी को कंट्रोल रखते हैं। इसलिए इसे पीने से आपका हाई बीपी संतुलित रहता है और आप स्वस्थ रहते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts