डाइट में छोटे-छोटे बदलाव आपके लिए बहुत काम के होते हैं। इसे समझना हम सबके लिए बहुत ज़रूरी होता है। लेकिन क्योंकि लोग इस बारे में जानते नहीं है तो वो एक ही तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। इससे वेट लॉस में बहुत अधिक समस्या आती है। क्या आप जानते हैं कि स्पाइस मलतब मसालों से भी आप वेट लॉस कर सकते हैंॽ जी हां आपके किचन के ही कुछ मसाले वज़न कम करने में मददगार होते हैं। चलिए जानते हैं कि ये सारे मसाले आपकी वज़न कम करने में कैसे मदद करते हैंॽ
वेट लॉस के लिए इन्हें डाइट में ज़रूर शामिल करें
यदि आपको वास्तव में वेट लॉस करना है तो इन सभी मसालों को खाने में प्रयोग करें। आपकी डाइट में जितने अधिक फ्लेवर्स होंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। लेकिन ये भी याद रखें कि सिर्फ डाइट में सुधार करने से कुछ नहीं होगा। आपको साथ में एक्सरसाइज़ भी करना पड़ेगी। इसलिए पौष्टिक खाइए और सेहत बनाइये।
सही तरीके से इन्हें प्रयोग करें वेट लॉस में
जी हां आपको इन मसालों को वेट लॉस के लिए सही तरीके से यूज़ करना चाहिए। ऐसा न हो कि आप इन्हें बहुत अधिक मात्रा में प्रयोग करने लग जाएं। ऐसा करने से वेट लॉस तो नहीं होगा, हां समस्याएं ज़रूर हो जायेंगी।
रोज़ के खाने में प्रयोग होते हैं स्पाइस
भारतीय खाने की यही तो ख़ास बात है। इसमें इतनी तरह के फ्लेवर होते हैं। यहां के स्पाइस ही यहां की खासियत है। आपको बता दें कि इन स्पाइस का प्रयोग बहुत सालों से हमारे भोजन में होता आया है। रोज़मर्रा के खाने में भी हम लोग इनका प्रयोग करते ही हैं।
सिनेमन आपके मेटाबॉलिज़्म रेट को कम करती है
इस बारे में आजकल लोगों की जागरूकता बढ़ी भी है। जी हां सिनेमन का सेवन आपके वेट लॉस में मददगार होता है। सिनेमन आपके कॉलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है। वेट लॉस के लिए आप सिनेमन को गर्म पानी के साथ भी ले सकते हैं। चाय में भी आप सिनेमन का सेवन कर सकते हैं। ये स्टिक के रूप में भी प्रयोग होता है और पाउडर के रूप में भी।
रेड चिली शांत करती है आपकी भूख को
खाने में रेड चिली का प्रयोग तो होता ही है। इससे खाने में चटपटा स्वाद भी बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रेड चिली आपके वज़न को भी कम करती हैॽ आपको बता दें कि रेड चिली में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो थर्मोजेनिक गुणों से युक्त होते हैं। जब आप रेड चिली का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में हीट पैदा होती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है। इससे आपकी कैलोरीज़ बर्न होती हैं।
बॉडी को डिटोक्स करती है इलायची
इलायची, मतलब कार्डमम खाने में सुगंध को बढ़ाती है। खासकर मीठी चीज़ों में कार्डमम का प्रयोग होता है। कार्डमम से भी आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है। कार्डमम आपके डाइजेशन को भी दुरुस्त करती है। इसलिए इसका प्रयोग ज़रूर करें।
ब्लैक पेपर फैट सेल्स को बढ़ने से रोकती है
फैट को जल्दी से बर्न करने के लिए आपको ब्लैक पेपर का यूज़ करना चाहिए। ब्लैक पेपर में पिपरिन नाम का तत्व पाया जाता है। ये आपकी फैट सेल्स को बढ़ने नहीं देता है। साथ ही ब्लैक पेपर से फैट बहुत जल्दी बर्न भी होता है।
No comments:
Post a Comment