इमली मौहल्ला में 25- से 30 परिवार बाढ की विभीषिका झेलने को मजबूर
न्यूज प्रहरी प्रखर संवाद
गाजीपुर । एक अैार प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को हर सुविधा देने का लगातार आदेश अधिकारियों को दे रहे है। लेकिन यह आदेश कागजों तक ही सीमित रह गया है। जबकि कहीकत कुछ और दिखाई दे रही है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर अधिकारियों की लापरवाही से नगरपालिका इलाके के लोटन इमली मोहल्ले में रहने वाले करीब 25 से 30 परिवार पिछले 25 दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर है स्थिति यह हो गई है कि इनके घरों में कमर भर पानी पहुंच चुका है और आने जाने का रास्ता भी बंद हो चुका है यही पास में बनने वाली रेलवे के पिलर के नीचे खुद और अपने जानवरों को रखकर जीवन यापन करने को मजबूर है
पिछले दिनों गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी लेकिन अब गंगा सामान्य स्थिति में आ चुकी है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण पाानी के निकासी की व्यवस्था नहीं हो पायी है। जिसके कारण लोटन इमली मोहल्ले में रहने वाले करीब 25 से 30 परिवार पिछले 25 दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर है स्थिति यह हो गई है कि इनके घरों में कमर भर पानी पहुंच चुका है और आने जाने का रास्ता भी बंद हो चुका है यही पास में बनने वाली रेलवे के पिलर के नीचे खुद और अपने जानवरों को रखकर जीवन यापन करने को मजबूर है तो कुछ लोग प्लास्टिक डालकर उसमें जीवन जीने को मजबूर है ।जब मीडिया की टीम इस मामले की जानकारी पर पहुंची तो यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हुआ इसी पानी लगे स्थल के बीच लोटन इमली का पावर हाउस है जिससे दर्जनों मुहल्लों में बिजली की सप्लाई दी जाती है लेकिन यहां भी इस पानी में अपना कब्जा जमाया हुआ है जिसके चलते यहां के कर्मचारी भी आने जाने को मजबूर है इतना ही नहीं पास में रेलवे के चल रहे निर्माण कार्य में भी यह पानी अपना कब्जा जमाया हुआ है इनके कार्यस्थल में भी पानी घुस चुका है फिर भी यह लोग इसी पानी के बीच जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यहां का पानी पहले एक नाले के माध्यम से निकल जाया करता था लेकिन कुछ दबंगों के द्वारा उस नाले को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और यह सब नगर पालिका की जानकारी में है फिर भी नगरपालिका के अधिकारियों और नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा उस नाले को खुलवाने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है जिसकी वजह से यह लोग आज बिना बाढ़ के नगरपालिका के लापरवाही से बाढ़ जैसी स्थिति में जीने को मजबूर हैं।
इस बार में जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नालेज में लाया गया तो उन्होंने तत्काल तहसीलदार और ईओ नगर पालिका को मौके पर जाकर तत्काल पानी खाली कराने का निर्देश जारी किया है।अब देखना यह है कि डीएम के आदेश पर कितना अमल होता है।


No comments:
Post a Comment