Meerut -जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा खेल दिवस के अवसर पर एथलेटिक्स खेल को बढ़ावा देने व नए टैलेंट को खोजने के उद्देश्य से प्रथम ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन मवाना ब्लॉक में A.S.कालेज के खेल मैदान पर 28 अगस्त 2021 को प्रातः 8 बजे से आयोजित करी जा रही है।

यह प्रतियोगिता बालक व बालिका बर्ग में 14,16,18,20 वर्ष आयु वर्ग ले लिए होगी।इस प्रतियोगिता में 100मीटर,200मीटर,400 मीटर , 800 मीटर,1500 मीटर , लंबी कूद व गोला फेंक की प्रतियोगिता होंगी।इस प्रतियोगिता की  ऑनलाइन एंट्री जिला एथलेटिक्स संघ  की वेबसाइट www.daasport.com  पर करी जा सकती है।

केवल मवाना ब्लॉक के प्रतिभागी ही इसमे भाग ले सकते है।खिलाड़ी को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।इस प्रतियोगिता के प्रतियोगिता सचिव राहुल भाटी व तकनीकी अधिकारी आज़ाद सिंह लोहिया होंगे।जिला एथलेटिक्स संघ इस  प्रकार की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न ब्लॉक में करने का कार्यक्रम प्रारंभ कर रहा है।प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सीधी एंट्री मिलेगी।क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों से निवेदन है कि कृपया इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें जिससे कि आने वाले समय में प्रतिभाओं को निखारने का कार्य जिला एथलेटिक संघ के द्वारा किया जा सके।शीघ्र ही  अन्य ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हस्तिनापुर ब्लॉक व सरूरपुर ब्लॉक में आयोजित करी जानी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts