मेरठ : दुनिया की चौथी सबसे बड़ी फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी और 5जी चिपसेट टेक्नोलॉजी में अग्रणी मीडिया टेक नवीनतम चिप सेट टेक्नोलॉजीज और नवीनतम मीडियाटेक टेक्नोलॉजीज एवं सॉलूशन्स जैसे चिप सेट मीडियाटेक डायमेन्सिटी सीरीज और भारत में इनसे लैस 5 जी स्मार्टफोन के बारे में खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए एक अनूठा अभियान चला रही है। 14 जुलाई को शरू हुआ यह जागरूकता अभियान प्रारंभ में छह सप्ताह के लिए चलाया जाना तय था जिसके अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में 500 से अधिक रिटेल आउटलेट्स को कवर करना था। लेकिन शरुआती चरण में इसे मिली जबरदस्त सफलता और उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को देखते हुए चुनिंदा शहरों में नए बाजारों जैसे गुरूग्राम,नोएडा,मुरादाबाद,करनाल,मेरठ और संभल को कवर करने के लिए अब इसे 27 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
मीडियाटेक प्रबंध संचालक अंकु जैन ने कहा, नये जमाने के उपभोक्ता अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिये और मीडियाटेक हमेशा ही अपने ग्राहकों को सुनती है। निकट भविष्य में 5 जी नेटवर्क आने के साथ अधिक तेज और ज्यादा प्रभावी स्मार्टफोन की मांग बढ़ने वाली है जिससे ओईएम और ओडीएम के लिए बढ़ी हुई क्षमताओं और अनूठी खूबियों के साथ स्मार्टफोन डिजाइन करना आवश्यक हो जाएगा। आजकल उपभोक्ता एक संपूर्ण एवं अद्भुत अनुभव की तलाश में रहते हैं। मीडियाटेक की उच्चनिष्पादन स्मार्टफोन चिपसेट की डायमेन्सिटी फैमिली वैष्विक ब्रांडों को यह जरूरत पूरी करने में मदद करती है। 5 जी और अद्भुत अनुभवों को लेकर हमारा नया अभियान हमारे खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों को नयी पीढ़ी के स्मार्टफोन का आधार तैयार करने वाली इन प्रौद्योगिकियों को बेहतर ढंग से समझने का एक अवसर देता है। इसका उद्देष्य ज्ञान की खाई को पाटना भी है ताकि खुदरा विक्रेता और उनके कर्मचारी ग्राहकों की बेहतर ढंग से सेवा कर सकें।"

इस अभियान के तहत देशभर में खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के बीच कई गतिविधियां शामिल हैं। इनमें खुदरा विक्रेताओं के साथ सीधी बातचीत, मीडियाटेक डायमेन्सिटी किट की बिक्री और चैनलपार्टनर कार्यक्रम एवं पारितोषण  शामिल हैं। मीडियाटेक ने उपभोक्ताओं के बीच उत्पादों का सजीव प्रदर्शन करने के लिए प्रमुख शहरों में मोबाइल ट्रेनिंग वैन भी तैनात किए हैं।

मीडियाटेक की डायमेन्सिटी 5जी सीरीज,कनेक्टिविटी, मल्टीमीडिया, इमेजिंग इन्नोवेषन और गेमिंग सपोर्ट का बेजोड़ मेल उपलब्ध कराने के लिहाज से डिजाइन की गई क्रांतिकारी प्रौद्योगिकियां पेष करती है। इनमें मीडिया टेक हाइपर इंजन गेमिंग टेक्नोलॉजीज, एआई एनहांस्ड एचडीआर वीडियो प्लेबैक, मीडियाटेक इमेजिक कैमरा एनहांसमेंट और मीडियाटेक 5 जी अल्ट्रासेव पावर सेविंग टेक्नोलॉजीज आदि षामिल हैं।इन खूबियों से युक्त मीडियाटेक डायमेन्सिटी 1200, 1100 और 1000 सीरीज भारत में अग्रणी ओईएम के कई प्रीमियम और अग्रणी 5जी स्मार्ट फोन को ताकत दे रही है। इनके साथ ही नयी डायमेन्सिटी 700, 800, और 900 सीरीज सभी 5 जी स्मार्टफोन खंड में लोकप्रिय हैं जो बड़ी संख्या में उपभोक्ताओंको बढ़ी हुई कनेक्टिविटी एवं निष्पादन अपग्रेड दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts