जिले की सभी न्याय पंचायतों में चलेगा अभियान


मेरठ
।  प्रदेश  में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव से पूर्व  कांग्रेस अपने  को मजबूत करने में जूटी है। सोमवार को  जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय बुढाना गेट पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आजादी के 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर पार्टी द्वारा तीन दिवसीय जय भारत सम्पर्क अभियान की तैयारियों व अभियान चलाने के लिये कार्ययोजना तैयार की गई। 

 बैठक मेंं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को बुलाकर उन्हें अलग से न्याय पंचायतों पर उनकी जिम्मेदारी तय की गई। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि 19 अगस्त से 21 अगस्त तक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के संयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ जनपद की सभी 92 न्याय पंचायतों पर तीन दिवसीय भारत जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। यह जनसंपर्क अभियान का नारा मेरा गाँव.मेरा देश होगा। जिसमें जनता से संवाद कर उनकी समस्या को पार्टी उठाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता रात में ग्रामों में ही रात्रि विश्राम करेगें। प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के लगभग 30 हजार गांवों की 90 लाख आबादी से सम्पर्क करने की रणनीति तैयार की गई हैं।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लगभ 75 घण्टे गांवों में रुककर कांग्रेस द्वारा देश हित मे किये गये कार्यो से ग्रामवासियों को अवगत कराएंगे व श्रम दान भी करेंगे। कार्यकर्ता 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर चुनिंदा ग्रामों में सँविधान की शपथ दोहरायी जायगी।

बैठक का संचलन उपाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने किया। बैठक में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर आशा राम, सलीम खान,बबिता गुजर्र, देशपाल सिंह गुर्जर,तरुण शर्मा,अरविन्द तालियांन, राजीव राठी,पिंकी तालियांन, इरशाद पूठी,रूस्तम सेफी,राकेश सिंह, नीतीश भारद्वाज, विनोद सोनकर, आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts