मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला मेरठ के महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी मेरठ जनपद की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में एस एस पी मेरठ से मिले।
अवगत कराया गया कि़ मेरठ जनपद में प्रतिदिन अपराधिक घटना होना आम बात हो रही है। मेरठ शहर हो या देहात प्रतिदिन हत्या, लूट.,डकैती, छिनैती, की घटनाओ के कारण मेरठ के व्यापारी, उद्यमी, व आम नागरिक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। बहन बेटियो के साथ हो रही छेड़ छाड़ एवं छिनैती की घटनाओ से उनका घर से निकलना दूभर हो रहा है। अपराधिक घटनाओ का शिकार अधिकांश व्यापारी व् उद्यमी होता है ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल पंजी, जिला मेरठ की एक जागरूक संस्था होने के कारण किसी के साथ भी होने वाली घटना को नजर अंदाज नहीं कर सकती है। इस  दौरान व्यापारियों ने जिले में हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बता कर इन पर अंकुश लगाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि मेरठ पुलिस पर जनता  का भरोसा कायम हो, इसके लिए अपराधियों पर मेरठ पुलिस को कहर बन कर टूटना पड़ेगा, निष्क्रिय कर्मियो को हटा कर सक्रिय व कर्तव्यनिष्ठ कर्मियो को आगे लाना होगा तभी अपराध और अपराधियो को रोका जा सकता है।इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता,  महामंत्री विपुल सिंघल, प्रदेश  उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता,  प्रदेश संयुक्त महामंत्री सोनम वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts