मेरठ ।नगर निगम प्रवर्तन दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर आज हापुड़ रोड पर चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान ।
नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रॉली तथा जेसीबी आदि लेकर हापुड़ चौराहा पहुंची और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नियुक्त अमीन जेड आर खान की मौजूदगी में थाना पुलिस नौचंदी के साथ मिलकर अभियान की शुरुआत की । इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अमीन जेड आर खान द्वारा सड़क के दोनों ओर लाल निशान लगाए गए तथा मौके पर मौजूद लोगों को नक्शा दिखाया गया । इसके बाद प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान भी मौके पर पहुंच गए और टीम ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया । एक दो जगह व्यापारियों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई और अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेने की मांग करने लगे । हापुड़ चौराहे से लेकर तिरंगा तक चलाए गए अभियान के दौरान दर्जनों लोहे के टीन सेड तोड़े गए । एक अस्पताल के सामने अवैध रूप से लगी दो लोहे की सीडिया भी तोड़ी गई । प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान ने बताया कि कल फिर अभियान जारी रहेगा । नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, जसवंत कुमार, हवलदार मुनेंद्र कुमार, रुपेश तोमर, जितेंद्र, हरेंद्र कुमार, अनिल भढ़ाना तथा लेखपाल रूद्रेश कुमार आदि लोग शामिल रहे ।
No comments:
Post a Comment