मेरठ। 47 कैंट विधानसभा समाजवादी पार्टी कार्यकारणी की एक मीटिंग का आयोजन कैंप कार्यालय पर किया गया ।जिसमे सभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने की। आयोजक सनी गुप्ता कैंट प्रभारी व कैन्ट विधान सभा अध्यक्ष शिवा राजपूत,विशिष्ठ रुप से महानगर महासचिव सत्येंद्र शर्मा ,हर्ष गर्ग, एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष शिवा राजपूत व महासचिव वीर विक्रमजीत पाल ने किया सभी 47 कैंट विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय कराया गया। महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय जिम्मेवारी सौंपी गई और कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट में नाम सम्मिलित कराने हेतु सही दिशा निर्देश दिए गए एवं विधानसभा में 50 हजार नई वोटें जल्द से जल्द बनाने का लक्ष्य दिया गया। कार्यकत्र्ताओं ने लक्ष्य को पूरा करने का वादा किया।
No comments:
Post a Comment