मेरठ। टोक्यो ओलंपिक में वंदना ने अफ्रीका के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगाकर जहां इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी ओर मेरठ की सीमा अंतिल के प्रदर्शन ने मेरठ वासियों को निराश कर दिया। पिछले कई मैचों में कुछ खास न कर पाने वाली वंदना ने शनिवार को ओलंपिक में इतिहास रचा। 
मेरठ के एथलीट आज से टोक्यो ओलंपिक में दम दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगे। पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी टोक्यो के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका के कोच गौरव त्यागी ने बताया उनके परिवार में और खेल जगत के लोग प्रियंका सहित मेरठी एथलीटों के जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रियंका छह अगस्त को दोपहर एक बजे 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।
सीमा अंतिल ने आज सुबह छह बजे चक्का फेंक क्वालीफाई राउंड में हिस्सा लिया,लेकिन इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी। डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। वह16वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 60.57 मीटर स्कोर किया। वहीं कमलप्रीत कौर चक्का फेंक के क्वॉलीफाई राउंड में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची। उन्होंने 64.0 मीटर स्कोर किया। ग्रुप ए में सीमा पूनिया का पहला प्रयास अवैध रहा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 60.57 और तीसरे में 58.93 मीटर का थ्रो फेंका। महिला हॉकी में वंदना कटारिया ने अफ्रीका के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts