मेरठ। महामारी ने भारत पर गहरा आघात किया और बड़े व मुख्य शहरों में लाॅकडाऊन लग गया। वर्क फ्राॅम होम एवं सोशल डिस्टैंसिंग के साथ हर व्यक्ति घरों के अंदर ज्यादा समय बिताने लगा। देश में लगे कठोर लाॅकडाउन ने कई परिवारों को एक छत के नीचे एक साथ ला दिया, लेकिन इसके साथ ही घरों में काम का बोझ भी बढ़ गया। समय के साथ यह बोझ और ज्यादा हो गया और इसका और ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ा। हाल ही में किए गए सर्वे में सामने आया कि 82 प्रतिशत लोग इस बात पर सहमत हैं कि घर के काम और आॅफिस के काम के बीच संतुलन बिठाने के कारण महामारी के दौरान अपने परिवार के साथ बिताने के लिए कम समय मिला। इस अभियान के बारे में शरत वर्मा, चीफ मार्केटिंग आॅफिसर, पीएंडजी इंडिया एवं वाइस प्रेसिडेंट, फैब्रिक केयर ने कहा, ‘‘कोविड के दौरान हम अपने घरों के अंदर सीमित हो गए हैं। लेकिन आपस में आई इस नज़दीकी से मजबूत भावनात्मक संबंध विकसित हों, यह जरूरी नहीं। शोध में सामने आया है कि 10 में से 9 लोग इस बात पर सहमत हैं कि कोविड ने उन्हें एक साथ रहने का महत्व समझा दिया। ‘टाइडफाॅरटाइम’ अभियान के साथ हम एक महत्वपूर्ण सवाल उठा रहे हैं जो आज के संदर्भ में और ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह यह है कि ‘क्या हम अपना समय उसमें बिता रहे हैं, जो वास्तव में जरूरी है?’। हमें यह भी एहसास हुआ है कि परिवार हर साल लगभग 300 घंटे लाॅन्ड्री करने में बिताते हैं। यह इस बात की भी याद दिलाता है कि टाइड को कम पर लगाकर और इसकी बेहतर क्लीनिंग के साथ हम जीवन में कुछ समय बचा सकते हैं और यह समय जरूरी चीजों में व्यतीत कर सकते हैं। हम अपने परिवार, अपनी रुचि, अकेले समय बिताने या फिर उद्यमशीलता की खोज करने में यह समय लगा सकते हैं। हमारे समय से ज्यादा जरूरी केवल एक चीज है, और वह यह है कि हम अपना समय कैसे बिताते हैं।’’ इस जानकारी के साथ, पीएंडजी की ओर से दुनिया के सबसे बड़े लाॅन्ड्री ब्रांड और भारत के अग्रणी फैब्रिक केयर ब्रांड ने एक नई फिल्म लाॅन्च करके अपने नए अभियान रुटाईड बनाए टाइम की घोषणा की। इस अभियान के साथ टाइड इस कहानी को देश में अनेक घरों तक पहुंचा रहा है, जहां पर लोगों का ज्यादातर समय दैनिक काम-काजों में बीत रहा है और उन्हें कोई और चीज करने के लिए समय नहीं बच पा रहा है।‘‘क्या हम अपना समय वास्तव में महत्वपूर्ण चीजों में बिता रहे हैं?, यह महत्वपूर्ण सवाल उठाकर टाइड आज के परिवारों में समय के महत्व को संदर्भित कर रहा है।
No comments:
Post a Comment