आने वाले 2022 में भाजपा बनाएगी फिर से सरकार

मेरठ। करोडों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने मेरठ पहुंचे डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा की सरकार होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से विकास की राह बह रही है। कहा कि मायावती और अखिलेश का 2022 का सपना मुंगेरीलाल का सपना होगा। इनके ख्‍वाब को चकनाचूर होगा। जनता इनके कारनामों को भूली नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ट्विटर वाले नेता हैं। सिर्फ ट्विटर पर ही राजनीति करते हैं। कोरोना काल में सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही सड़क पर आम जनता की मदद के लिए नजर आए विपक्षी दल का कोई भी नेता सड़क पर नजर नहीं आया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मेरठ के महापुरुषों के नाम पर सड़क का नामकरण करने की बात कही, जिसमें मुख्य रुप से सर छोटूराम और धन सिंह कोतवाल गुर्जर का नाम लिया।उपमुख्यमंत्री ने मंच से अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी अगर कोई बात कहता है। तो समझे कि उपमुख्यमंत्री ने वह बात कही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी तरह की गलतफहमी का शिकार ना हो 2022 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज जो प्रदेश का विकास हो रहा है तो विरोधियों की छाती फट रही है। उनको लग रहा है कि ये काम क्यों हो रहा है। हमने अपने घोषण पत्र में जो वादा किया था वह पूरा किया है। भाजपा जो कहती है सरकार बनाने के बाद उसको पूरा करती है। आज अपराधी जेल में हैं वो चाहे किसी दल से हो या किसी नेता के संरक्षण में।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts