आईब्रोज आपको देगी न्यू लुक

- शालिनी अग्रवाल

चेहरे को आकर्षक बनाने में आईब्रोज की मुख्य भूमिका होती है। अगर आईब्रोज की सही तरीके से ग्रूमिंग न हो या उनका शेप सही न हो, तो चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। वैसे हर इन्सान की आईब्रोज आमतौर पर उस के चेहरे की बनावट के अनुसार होती हैं। जैसे किसी की मोटी तो किसी की पतली आईब्रोज की शेप ठीक कराने के लिए अधिकतर महिलाएं पार्लर जाती हैं, लेकिन वहां सही शेप न बनने पर सिर्फ चेहरा ही नहीं चेहरे के भाव भी बदल जाते हैं, इसलिए आईब्रोज की ग्रूमिंग बेहद सावधानी से करानी चाहिए।
कोई भी मेकअप ट्रैंड फिल्मों से आता है। पहले हिरोइनें पतली आईब्रोज रखा करती थीं, इसलिए उस का ट्रैंड चला। अभी बुशी आईब्रोज का फैशन पिछले कुछ सालों से चल रहा है। मेकअप में आईब्रोज का सही आकार आपकी उम्र को 5 साल तक कम कर सकता है और आईब्रोज को वैसे तो आर्क शेप में होनी चाहिए पर वह शेप भी हर महिला के चेहरे के अनुसार अलग-अलग रखा जाता है। जैसे अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का चेहरा बहुत शार्प है, इसलिए उन पर पारंपरिक हाई आईब्रोज वाला आर्क शेप अच्छा लगता है, तो अभिनेत्री काजोल की आईब्रोज जुड़ी हुई हैं पर वे उन की आंखों की खूबसूरती बढ़ाती हैं। कुल मिला कर बात यही है कि चेहरे के अनुरूप सही तरीके से ग्रूमिंग की गई आईब्रोज हर किसी के फीचर को उभारती हैं और नया लुक देती हैं।
किस चेहरे पर कैसी आईब्रोज
– ओवल चेहरे पर उभरी हुई आईब्रोज अच्छी लगती हैं। अभिनेत्रियां आमतौर पर इसी तरह की आईब्रोज बनवाती हैं। ऐसी आईब्रोज का अंतिम हिस्सा कान की तरफ नीचे मुड़ना चाहिए।
– गोल चेहरा हो तो ऊंची आईब्रोज बनवाएं। बीच में ज्यादा उभार हो।
– वर्गाकार चेहरे पर भी आईब्रोज ऊंची रखनी चाहिए और उन का ऐंगल शार्प होना चाहिए।
– चौकोर चेहरे पर आईब्रोज चौड़ी रखें। इसके अलावा हलकी गोलाई ऐसे चेहरे पर अच्छी लगती है।
– हार्ट शेप चेहरा होने पर राउंड शेप में आईब्रोज बनवाएं। कर्व बेहद हलका दें।
– आईब्रोज को अधिक नुकीला न बनवाएं। आईब्रोज हमेशा आंखों से थोड़ी लंबी होनी चाहिए। अगर नाक बड़ी और चौड़ी है, तो दोनों आईब्रोज के बीच अधिक दूरी नहीं रखनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts