मेरठ। भारत-पाकिस्तान के बार्डर के हालातों पर बनी फिल्म लाईन्स एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य किरदार निभानें वाले ऋषि भाटिया अपनी फिल्म के प्रमोशन पर मेरठ पहुंचे। शुक्रवार को गंगानगर स्थित आईआईएमटी युनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव सिक्का, पार्षद गुलवीर सिंह व अन्य गणमान्य लोगो के बीच अभिनेता ऋषि भूटानिया पहुंचे। सम्मान कार्यक्रम के बाद ऋषि भाटिया ने अपनी फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मूवी कारगिल युद्व पर आधारित है। मूवी मेंफरीदा जलाल हिना खान ने खास किरदार निभाया है। फिल्म का डायरेक्शन हुसैन खान किया है। फिल्म की स्टोरी कुंवर शक्ति सिंहराहत काजमी ने लिखी है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली हिना खान विग बॉस, कसौटी जिदंगी की,ये रिश्ता क्या कहलाता है आदि फिल्मों अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होने बतताया यह उनके परिवार पर आधारित फिल्म है कल ही वूट पर आयी है। उनकेदादा दादी विभाजन से पूर्व रावपिंडी में रखते थे। मजबूरी मेें उन्हें रावपिंडी से वापस आना पडा। फिल्म काफी प्रंसद की जा रही है। इसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। उन्होंने बताया फिल्म समाज का आइना होती है। लेकिन यह फिल्म उनके परिवार से जुडी सी लगती है।
No comments:
Post a Comment