मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में मंगलवार को जूनियर  बालक व बालिका मेरठ जिला  स्तरीय टीम का चयन किया गया। इस दौरान  आगामी 23व 24  जुुलाई को स्टेडियम में प्रदेश  स्तरीय  द्वारा आयोजित ट्रायल में  हिस्सा लेंगे। उपक्रीडाधिकारी भूपेन्द्र यादव ने बताया  जिला स्तर पर  बालक वर्ग  में धु्रव भारद्वाज ,युवराज सिंह,कृष्णा भाटी, शुभम  गुर्जर, रचित गिरी,शोभित  सिवाच मौ  रेहान,  दिविक,  गोविन्द,बालिका वर्ग  में क्षमा शर्मा,चंचल,दृष्टिï,जसिस चपराना,  महज, भूमिका का चयन किया गया  है। अब ये  सभी खिलाडी आगामी 23 व 24 में  प्रदेश  स्तरीय बाक्सिंग ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व खिलाडियो ने ट्रायन में सफल  होने के  लिये  शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पवन भार्वग, सुरेश चंद शर्मा , मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts