मेरठ। बुधवार की सुबह जानी थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवक नहर में गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप किया। दोपहर तक स्थानीय गोताखोर नहर में डूबे युवक की तलाश में जुटे थे।
जानकारी के मुताबिक महलका गांव का रहने वाला 17 वर्षीय सागर बाईपास पर बाइक मैकेनिक का काम करता था। बताया जाता है सागर कुराली में अपने मामा के घर पर रह रहा था। बुधवार की दोपहर सागर जानी पुल पर अचानक गंग नहर में गिर गया। जिसके चलते नहर में नहा रहे युवको में हड़कंप मच गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक नहर किनारे सेल्फी लेते हुए पैर फिसलने से नहर में गिरा है। वहीं कुछ का कहना है कि युवक ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर पहुंचे परिजन स्थानीय गोताखोरों के साथ युवक की तलाश में जुट गए। हालांकि दोपहर बाद तक युवक के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली थी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts