मेरठ।सर छोटूराम अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान, चौ चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एल्मा कनेक्ट लाइव वेबिनार सीरीज'' का शुभारम्भ किया गया। ये वेबिनार श्रृंख्ला लगभग 10 सप्ताहान्त तक कार्यान्वित की जायेगी। कुलपति चौ चरण सिंह विवि प्रो एनके तनेजा के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आरम्भ किया गया प्रो. जयमाला निदेशिका ने स्वागत उद्बोधन एवं श्रृखला की जानकारी प्रस्तुत की। संस्थान के पूर्व छात्र ई निमेश सिंह (नेटवर्क कंसल्टेन्ट टेलीनॉर मलेशिया) ने टेलीकॉम के क्षेत्र में युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसर और उसके वांछित कौशल शिक्षा एवं ज्ञान की विस्तृत जानकारी दी। प्रभावशाली दृश्यश्रृव्य प्रस्तुति के माध्यम से वक्ता ने 3जी, 4जी एवं 5जी तकनीकी के भारत में आगमन एवं उसके इतिहास के विषय में भी दुर्लभ जानकारी प्रदान की संस्थान की स्मृतियों से भाव विभोर होते हुए उन्होंने संस्थान द्वारा वर्तमान विद्यार्थियों और शिक्षकों से जुडऩे का अवसर प्रदान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि रेडियो फ्रिक्वेनशी ऑप्टीमाइजेशन क्लाउड आर्कीटेक्चर डिवाइस मैनेजमेन्ट इंजीनियरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इंजिनियरिंग आदि पदों पर जियो, एयरटेल, सैमसंग, नोकिया आदि कंपनियांॅ भारतीय युव इंजीनियरों को अवसर प्रदान करती है। आकर्षक व्यक्तित्व भी रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। कुछ अलग सोचने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। संस्थान के पूर्व छात्र मॉडरेटर इंजीनियर आर्पित रस्तोगी (प्रोडक्ट मार्केटिंग लीडर एचसीएल टैक्नोलॉजी)ने वक्ता के साथ विस्तृत चर्चा में विद्यार्थियों के लिए टेलिकॉम क्षेत्र में रोजगार के अवसर सम्बन्धि जानकारी साझा करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।कुलति प्रो एनके तनेजा ने अपने वक्तव्य में संस्थान प्रबंधन एवं वक्ता व मॉडरेटर की भूरी भूरी प्रशंसा की। वक्ता की प्रस्तुति एवं वाक कौशल की विशेषत: प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को उन्ही की भांति कठोर परिश्रम कौशल ज्ञानार्जन पर बल दिया। प्रतिकुलपति प्रो वाई विमला ने अपने उद्बोधन में संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को ज्ञानार्जन एवं रोजगार के अवसरों की ओर विशेषत: ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी। इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकायाध्यक्ष प्रो. हरे कृष्णा ने भी अपने उद्बोधन से छात्रों को स्वर्णिम भविष्य की ओर अग्रसर होने के गुर दिये। वक्तव्य के उपरान्त विद्यार्थियों के प्रश्नों का वक्ता ने बहुत उपयुक्त उत्तर दिया। प्रशनोत्तर का संचालन इंजीनियर निधि भाटिया एव अर्पित रस्तोगी ने किया कार्यों का सफल संचालन सविता मित्तल ने किया । कार्यक्रम की सफलता में प्लेसमेन्ट अधिकारी अनुज कुमार, एवं मनु शर्मा, इं. अर्पित छाबड़ा, ई शिवम गोयल डा. मानव बंसल, संदीप अग्रवाल, इं. पंकज कुमार, इं. सौरभ गौड़, इं. विवेक मिश्रा, विजय गुप्ता . डीपी सिंह ी पियुष बत्रा एवं अवनीश मालवीय एवं संस्थान की छात्राओं शिल्पी मित्तल एवं शुभांगी शुक्ला का योगदान रहा। साथ ही साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यू ट्यूब के माध्यम से किया गया जहॉं कुल 500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
No comments:
Post a Comment