सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन का धरना लगातार 62वें दिन सिवाया टोल प्लाजा  पर जारी रहा ।आज सिवाया टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा हवन- यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें सिवाया टोल के धरने को दो माह पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की बुद्धि- शुद्धि के लिए आहुति डाली गयी व कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
भाकियू नेता बाबा विजयपाल घोपला ने बताया कि मेरठ धरने को दो व गाजीपुर बॉर्डर धरने को आठ माह पूर्ण हो चुके है। सैकड़ों आंदोलनरत किसान शहीद हो चुके हैं। ये भाजपा की तानाशाह सरकार देश के किसानों की आवाज नहीं सुन रही है । सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, अब देश का किसान एकजुट होकर इस सरकार को जनमत के दंभ पर 2022 में उत्तर प्रदेश से व 2024 में दिल्ली से उखाड़ फैंकेगा ।
आज के दिन हमारी सेना ने पाकिस्तान को खदेड़कर कारगिल हिल्स पर हमारे देश के सम्मान, हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को  फहराया था। इस युद्ध में सैकड़ों किसानों के लाल शहीद हुए थे। जिनकी भरपाई के लिए देश के किसान लगातार अपने अनमोल पुत्रों को देश की रक्षा के लिए तैयार कर सेना में भेजने का कार्य कर रहे हैं और विश्व की सबसे मजबूत सेना का खिताब भारत के नाम पर बनाये रखने में अपना योगदान दे रहे हैं ।
आज सिवाया टोल के धरने मे मुख्य रूप से मदन घोपला, सुभाष घोपला, मनोज त्यागी, विनीत सांगवान, बबलू जाटोली, सुशील कुमार पटेल, मोनू छुर, मिंटू दौराला, गौरव इलम सिंह, उज्जवल सरूरपुर, तेजपाल शादीपुर, लव भराला, निक्की छुर, चंद्रवीर भलसोना, हर्ष भराला, प्रशांत धनकड़, निशान धनखड़, गोलू, गौरव तेवतिया, अंकित डांगी, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts