मेरठ। प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के महिला मोर्चे के सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिले में महिलाओं की टीम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सपा पांच-पांच हजार महिलाओं को पार्टी से जोड़ेगी। पार्टी को उम्मीद है कि, महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का फायदा 2022 के विधानसभा चुनाव में उसे मिलेगा। मेरठ में सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी ने बताया कि महिला विंग का गठन कर टीम तैयार की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं की टीम तैयार कर पार्टी संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में लगातार महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। मेरठ की सभी 7 विधानसभा सीटों पर पांच-पांच हजार महिलाओं को जोड़ा जाएगा,जिससे आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को इसका लाभ मिले और प्रदेश की सत्ता पर पार्टी काबिज हो सके। बूथ स्तर पर बनाई जाएगी कमेटी जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं पार्टी की नीतियों और पूर्व में कराए गए कार्यों को जनता के बीच बेहतर तरीके रख सकती हैं और जनता को वर्तमान में योगी सरकार की गलत नीतियों के बारे में ज्यादा अच्छे से बता सकती हैं। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को संगठन से जोड़ने फोकस किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इस दिशा पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
No comments:
Post a Comment