मेरठ 22 जुलाई। गुरुवार को किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना स्टेडियम के ग्राउंड पर टर्बो गट्स एंड ग्लोरी कारपोरेट लीग एडिशन .4 के एलिट कैटेगरी  का मैच क्रिएशन स्पोट्र्स और लैम्फोर्ड बायोटेक के बीच खेला गया । जिसमें क्रिएशन स्पोट्र्स ने अपना मैच 10 विकेट से जीत लिया। 
टॉस जीतकर लैम्फोर्ड बायोटेक के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लैम्फोर्ड बायोटेक की टीम ने  19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें सौरव ने 8 गेंदों में 17 रन और निशांत ने 43 गेंदों में 51 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रिएशन स्पोट्र्स ने की तरफ  से मेहुल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट और अंकित ने 4 ओवर मे 22 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिएशन स्पोट्र्स की टीम ने 13 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर अपना मैच जीत लिया । जिसमें मयंक  ने 29 गेंदों में 33 रन और  दीपक ने 49 गेंदों में 80 रन बनाए। गेंदबाजी में लैम्फोर्ड बायोटेक की तरफ से अनुभव ने 3 ओवर में 13 रन दिए।इस अवसर पर गेम सिटी एरेना फाउंडर नलिन अग्रवाल मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts