मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में करन क्रिकेट एकेडमी व क्रिएशन स्पोट्र्स के सहयोग से चल रहे तीन वर्गों में 15 अरुण शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंटं में सब जूनियर ट्राफी करन पब्लिक स्कूल ने जीत ली है। मंगलवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में उसने करन जूनियर को 5 रनों से हराकर सब जूनियर की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला मेंं जीता टॉस करण पब्लिक स्कूल के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। करन पब्लिक स्कूल 25 ओवर में ९विकेट खोकर 175 रन बनाये जिसमें रूद्र ने 40 संयम ने 47 रन व निखिल ने 30 रन बनाए।वासु ने 3, जतिन ने 2, सोर्य व उज्वल को 1.1 विकेट मिले।बैटिंग करने उतरी करन पब्लिक स्कूल जूनियर की टीम 23.3 ओवर में 170 रनों पर पूरी टीम आउट।जतिन ने 35 वंश ने 31 रन और आयुष्मान ने 30 रन बनाए । आरीब ने 4 निखिल को 3 विकेट लिये। मैच मैन ऑफ द मैच संयम को दिया गया। टूर्नामेंट का बेस्ट बॉलर आरिब , बेस्ट बैट्समैन निखिल , मैन ऑफ द सीरीज जतिन व वासु रहे । व स्पेशल पुरस्कार संयम व यश रहे ।टूर्नामेंट का समापन वह पुरस्कार वितरण उमेश शर्मा प्रधानाचार्य करण पब्लिक स्कूल द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुशील त्यागी, अरमान अंसारी , कपिल चौधरी, सुरेंद्र सिंह, अहमद अल्लाह , नजर खान, प्रभात, प्रज्ञा, शिवेंद्र आदि लोग मौजूद रहे आयोजक सचिव अजहर अली ने बताया कि कल अरुण शुक्ला में जूनियर का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment