मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा मिशन पिंक हेल्थ के तहत शांति निकेतन विद्यापीठ के सहयोग से सशक्त बेटी स्वस्थ बेटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता का स्वास्थ्य से गहरा नाता है। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना जरूरी है।
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ विभा नागर ने बताया कि किशोरावस्था में संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण होता है। इस अवस्था में किशोर अपनी ही दुनिया में रहता है और जो उसे अच्छा लगता है उसे ही सही समझता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का अच्छा होना जरूरी है। क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया कि स्वच्छता का स्वास्थ्य से गहरा नाता है। स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का विकास होता है। यदि हमें स्वस्थ रहना है तो स्वच्छता रखनी होगी। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कंचन मलिक ने एनीमिया पर विस्तार से बताया। विद्यालय निदेशक डॉ विशाल जैन ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं। प्रधानाचार्या डॉ. विभा गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के अंत में प्रिंस अग्रवाल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। ऋतु सिंह, नीना पांडे, नेहा सैनी, नेहा शर्मा, विजया सिंह, कविता कुशवाहा, हुमैरा जमाली, डॉ. शालिनी त्यागी, भावना आहूजा, भावना, कंचन, अंकुर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts