मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख और अभिनेत्री काजोल की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर धूम मचाती नजर आ सकती है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और आइकॉनिक जोडिय़ों में शुमार की जाती है। शाहरूख और काजोल ने बाजीगर, करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान और दिलवाले जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
अब यह जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी आने वाली फिल्म के लिये शाहरूख-काजोल को साइन किया है।इस फिल्म में काजोल, शाहरुख की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा विद्या बालन और तापसी पन्नू भी काम करती नजर आ सकती हैं।
No comments:
Post a Comment