बीजिंग,एंजेसी। ताकतवर देश इस समय  1000 साल में सबसे बडी  बाढ़  की हाहाकार झेल  रहा है। चीन के कई प्रांतों में इस समय बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ हैचीन के मध्य प्रांत हेनान में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और बाढ़ की भयावह स्थिति बन गई है। अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ से निटपने  के सारे प्रयास विफल होते दिखाई दे रहे है। चीन का असर नेपाल व भारत में दिखाई दे रहा हे। चीन की सीमा से भारत के तीन राज्य भी इसकी चपेट में आ गये है।  



झेंगझोउ शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो रेल सिस्टम भी पानी में डूब गया है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों के गले तक पानी आ पहुंचा गया। झेंगझोउ शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो रेल सिस्टम भी पानी में डूब गया है।सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों के गले तक पानी आ पहुंच गया है। चीन के झेंगझोउ शहर की आबादी करीब एक करोड़ है। सेना ने बुधवार को 2 लाख से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया था।इस शहर में सड़कें नदी में तब्दील हो चुकी हैं।लगातार तेज और भारी बारिश के चलते झेंगझोउ मेट्रो में पानी घुस आया है। अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो के भीतर ही 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।



 बारिश के चलते कई शहरों में लैंडस्लाइड भी हो रहे हैंण् गोंगयी शहर में घर और दीवार ढहने से चार लोगों की मौत हो गई।बीते एक हफ्ते से हेनान प्रांत में असमान्य बारिश हो रही है। हैरानी की बात यह भी है कि अभी वहां बारिश का मौसम भी नहीं है। इस वजह नदियां तट तोड़कर बाहर बह रही हैं। सड़कें पूरी तरह से जलमग्न है। मौसम विभाग का कहना है 60 साल में झेंगझोउ में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जितनी बारिश पूरे साल में नहीं होती, उतनी बीते तीन दिनों में हो चुकी है। झेंगझोउ में साल में औसतन 640.8 मिलीमीटर बारिश होती है जबकि अब तक यहां 617.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि इतनी बारिश तो हजारों सालों में होती है।बारिश की वजह से झेंगझोउ समेत कई शहरों के अस्पतालों की लाइट भी चली गई है। इस वजह से कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि लुओयेंग के येहतेन डैम में 66 फुट तक पानी भर गया है और यह डैम किसी भी वक्त ढह सकता है।  झेंगझोउ का रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया। सूत्रों की मानें को चीन बाढ से बचने के लिये अपने बाध को तोड सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts