बडौत ।तस्करी जैसे अपराधों के लिए गोरख धंधा शब्द का प्रयोग हम नाथ पंथीयों के हृदय में विषैले शूल की तरह चुभता है। नाथ सम्प्रदाय के लोगों ने समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बडौत को देते हुये लूट, काला बाज़ारी, तस्करी जैसे अपराधों के लिए प्रयोग किये जाने वाले गोरख धंधा शब्द पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
राष्ट्रपति के नाम दिये ज्ञापन में चोरी, लूट, छल-कपट, काला बाज़ारी, तस्करी जैसे अपराधों के लिए प्रयोग किये जाने वाले गोरख धंधा शब्द पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा गोरख धंधा गुरू गोरक्षनाथ द्वारा आविष्कार की गयी वह यन्त्र विद्या है जिसे समझ पाना आसान नहीं या कहा जाये वह समझ से परे हैं।
लेकिन गुरू गोरक्षनाथ की इस अद्भुत व अलोकिक और रहस्यमयी विद्या गोरख धंधा शब्द का  प्रयोग काला बाज़ारी, तस्करी जैसे अपराधों के लिए किया जाता है जो नाथ पंथीयों के लिए अत्यंत पीड़ा देने वाला हैं।
 गोरख धंधा शब्द पर प्रतिबंध के साथ, गोरख धंधा शब्द के स्थान पर काला धंधा, काला कारनामा, काला बाज़ारी जैसे शब्दों का प्रयोग किया जायें। नाथ समाधियों (शमशानों) से अवैध कब्जे हटाये जायें और नाथ समाधियों में गौरक्ष पार्कों का निर्माण कराया जाये। ज्ञापन में आदि मांगे की गयी।
समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने पत्रकारों से इस शब्द का प्रयोग न करने की अपील करते हुए कहा काला बाज़ारी, तस्करी जैसे अपराधों के लिए प्रयोग किये जाने वाले गोरख धंधा शब्द हम गृहस्थ नाथ पंथीयों, नाथ संन्यासीयों और नाथ सम्प्रदाय के अनुयायीयों के हृदय में विषैले शूल की तरह चुभता है। गोरख धंधा शब्द का दुरुपयोग शिव के अवतार गुरू गोरक्षनाथ का घोर अपमान है, साथ ही इस शब्द के दुरुपयोग से योगी, उपाध्याय, नाथ, गोस्वामी, योगेश्वर आदि उप नामों से सम्बोधित नाथ सम्प्रदाय व उसके अनुयाइयों की भावना आहत होती है। इस अवसर पर समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, एडवोकेट रवि कुमार, डॉक्टर अजय कुमार, राकेश सरोहा, देवव्रत, संदीप कुमार, जसवीर सिंह शबगा, अरविन्द कुमार, जसबीर सिंह लुहार, संजीव आर्य, प्रदीप उपाध्याय आन्नद कुमार, राजीव, धर्मेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts