मेरठ। थाना टीपी नगर क्षेत्र   अम्बडेकर नगर में एक युवक ने पत्नि के अवैध संबध व सुसराल जनों द्वारा मारपीट से आहत होकर फांसी लगा कर मौत को लगे लगा लिया। जान देने से पहले युवक ने  अपने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने पत्नि व सुसराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
मुलतान नगर केपास  डा अम्बडेकर नगर निवासी मनोज की शादी छ साल  पूर्व मुलतान  नगर निवासी शालू के साथ हुई  थी। वर्तमान में दंपति का चार वर्षीय  बेटा है। मनोजके पिता  का आरोप है  कि कुछ दिन पहले उसके बेटे ने अपनी पत्नि को मोबाइल पर किसी से बात करते हुए  देख लिया था। इस बात को लेकर उसने अपनी सुसराल में शिकायत की थी। लेकिन उन्होने उसे समझाने के बजाय हाथ खडे कर दिये। जिसको लेकर दोनो में लडाई झगडा रहता था। शुक्रवार को मनोज की पत्नि बिना किसी को  कु छ बताये घर से चली गयी। उसके बाद पत्नि को तलाश करते हुए वह सुसराल पहुंचा तो वहां पर शालू व उसके परिजनो  ने उसकेसाथ मारपीट करने के साथ उसे अपमानित किया। घटना से आहत मनोज  अपने घर लोैट आया। शनिवार को उसने अपने कमरे में फंासी लगा कर जान दे दी। काफी देर बाद वह कमरे में  पहुंचे  तो उसका शव छत से लटका हुआ था  । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते  हुए पीएम  के लिये  भेज दिया है। पुलिस ने मनोज का  मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। जिसमें  उसने मरने से पहले वीडियो बनाया  था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts