तीन दिन में 15 महिलाओं और चार पुरुषों ने करायी नसबंदी 59 ने आईयूसीडी और 28 महिलाओं ने अपनाई पीपीआईयूसीडी 97 ने अंतरा तो 267 महिलाओं ने छाया पर जताया भरोसा
मेरठ, 14 जुलाई 2021। जिले में 11 जुलाई से चल रहे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान 12 ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला नसबंदी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले तीन दिनों में विभाग को इसमें सफलता मिली है। अबतक तीन दिन में 15 महिलाओं और चार पुरुषों ने नसबंदी करा कर परिवार नियोजन में अपनी सहभागिता दर्ज करायी है। तीन दिन में 59 महिलाओं ने आईयूसीडी व 28 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी अपनायी है। 97 महिलाओं ने गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा तो वहीं 267 महिलाओं ने गर्भ निरोधक गोली छाया पर भरोसा जताया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया परिवार नियोजन के मामले में पुरुषों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और बराबर की भागीदारी करनी होगी तभी सही मायने में परिवार नियोजन कार्यक्रम सफल माना जाएगा।
परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. पूजा शर्मा का कहना है कि महिला नसबंदी के मुकाबले पुरुष नसबंदी न केवल आसान है बल्कि उसमें समय भी कम लगता है। उन्होंने कहा पुरुषों को इस बात का भ्रम रहता है कि नसबंदी कराने से वह कमजोरी का शिकार हो जाएंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े में तीन दिन में जनपद में 15 महिलाओं और चार पुरुषों ने नसबंदी कराई है। इसके अलावा परिवार नियोजन के अस्थाई साधन के रूप में 59 महिलाओं ने आईयूसीडी और 28 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी अपनायी। सिर्फ इतना ही नहीं जनपद में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 97 महिलाओं ने गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा पर भरोसा जताया। अंतरा त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन है, यानि अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाओं को हर तीन माह में यह इंजेक्शन अपनाना होता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह इंजेक्शन निशुल्क लगाया जाता है। पहली खुराक चिकित्सक की देखरेख में लगवानी होती है। उन्होंने बताया 297 महिलाओं ने गर्भनिरोधक गोली छाया पर भरोसा जताया है। अप्रैल 2021 से जून 2021 तक परिवार नियोजन साधन अपनाने की स्थिति महिला नसबंदी -130 पुरूष नसबंदी - 04 आईयूसीडी - -862 प्रसव पश्चात आईयूसीडी - 1163 गर्भपात पश्चात आईयूसीडी -28 अंतरा इंजेक्शन - -1748 माला एन गर्भनिरोधक गोली -17082 कंडोम -192437 छाया -4781 जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया 11 जुलाई से चल रहे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में महिला नसबंदी में प्रदेश भर में मेरठ 21 वें स्थान पर चल रहा है। आईयूसीडी में 40 वें स्थान पर पुरुष नसबंदी में दूसरे स्थान पर तथा अंतरा के मामले में आठवें स्थान पर चल रहा है। अंतरा हेल्पलाइन जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया अंतरा के बारे विस्तृत जानकारी अंतरा हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18001033044 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती है। पहला इंजेक्शन लगवाने के बाद लाभार्थी को अपने मोबाइल से कॉल करके अंतरा हेल्पलाइन पर पंजीकरण कराना होता है। एक बार पंजीकरण कराने के बाद हेल्पलाइन से समय-समय पर सारी जानकारी मिलती रहती है। दूसरी खुराक से पहले हेल्पलाइन से रिमांडर दिया जाता है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके महिलाएं अपनी आशंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकती हैं।
No comments:
Post a Comment