लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर उनके चालक की पत्नी ने डरा धमका कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय के आदेश पर वसीम रिजवी के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश यादव ने बताया कि वसीम रिजवी के चालक की पत्नी ने बीते 22 जून को अधिवक्ताओं के साथ थाने आईं थीं। उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि कई साल से उनके पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चला रहे थे। महिला ने बताया कि वसीम रिजवी अक्सर यतीमखाने में ही रहते हैं।
कुछ साल पहले उन्होंने पति को भी यतीमखाने के पास ही एक सर्वेंट क्वार्टर दे दिया था। उसके बाद वह भी परिवार के साथ उसी क्वार्टर में रहती है। उसने बताया कि करीब पांच साल पहले शाम को पति ने फोन किया कि उन्हें गाड़ी लेकर शहर के बाहर जाना है। पति चले गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे वसीम रिजवी सर्वेंट क्वार्टर स्थित घर पहुंचे। दरवाजा खोला तो वह अंदर घुसते चले आए और छेड़छाड़ करने लगे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts