मेरठ। सलमान खान,आमिर खान, अनिल कपूर ,  ईशा दिओल, बिपाशा बसु,सोहेल खान,  अभिषेक बच्चन,  जैसे अभिनेताओं को  जिम में ट्रेनिंग देने  वाले मेरठी अबदुल्लापुर निवासी जावेद असगर का सोमवार केा मुंबई में दिल का दौरा पडने से इंतकाल हो गया। उनके अचानक  इंतकाल से अबदुल्लाापुर में शौक का माहौल  छा गया। उनका शव मेरठ लाया जा रहा है। 
 अबदुल्लापुर निवासी जावेद असगर ३० साल पूर्व मेरठ छोडकर मुंबई चले गये थे। जहां पर उन्होंने पहले छोटा मोटा काम किया। वर्तमान में वह मुंबई में जिम ट्रेनर के नाम से जाने जाते थे। उनके जिमें में जानीमानी फिल्मी हस्तियां आती थी। जिसमें सलमान खान, आमिर खान, बिपासा बसू, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार ट्रेनिंग लेने के आते थे। जावेद का पूरा परिवार अबदुल्लापुर के कोटला रहता है। जावेद असगर चार भाई व एक बहन है। जावेद भाई व बहन में सबसे बडे थे। जैसे ही इसकी खबर परिजनों को लगी तो वहां पर शोक कर लहर दौड गयी। उनका शव लाया जा रहा है।   

No comments:

Post a Comment

Popular Posts