कल से पानीपत में आयोजित प्रतियोगिता में मेरठ जिले के 5 खिलाडी पदक के लिये बहाएंगे पसीना 

 

मेरठ। दो दिन से मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में सोनीपत में १७ से नेशनल यूथ मेन वुम बाक्ंिसग चैम्पियशिप केलिये चल रहे प्रदेश स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को समाप्त हो गये। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले १३ बाक्सरों का चयन प्रतियोगिता के लिये किया गया है। जिसमें ५बाक्सर के मेरठ के शामिल है। 
 बता दें सोनीपत में 17 जुलाई से होने जा रहे नेशनल यूथ मेन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम के ट्रायल मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे थे। शुक्रवार को ट्रायल का अंतिम दिन था।  लंबे अरसे के बाद नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।उसी उत्साह के साथ खिलाडियों ने प्रतियोगिता मेंं हिस्सा लेने के लिये जमकर पसीना बहाया । जिसका उन्हे फल भी मिला है। 
बाक्सिंग कोच भूपेन्द्र यादव ने बताया  अंतिम दिन जिन खिलाडियों को सोनीपत में आयोजित होने वाले बाक्सिंग प्रतियोगिता के चयन किया गया है। 45 से 48 किलो वेट में मेरठ के शुभम रावत, 57 -60 किलो वर्ग में सिद्घार्थ, 75 से 80 किलो वर्ग में रॉकी , 86 से 92 किलो वर्ग में कृष्णा कांत  व92 प्लस किलो वर्ग में अंकित चपराना को चयन किया गया है। यानी 13 खिलाडियो में 5 मेरठ के शामिल है। मेरठ मंडल की बात करें तो  कुल मिला कर 6 खिलाडियों का चयन किया गया है। 48से 51 किलो वर्ग में लखनऊ विकास सिंह, 51से 54  किलो वर्ग में कुशीनगर के नितेश पटेल, 54 से57 किलो वर्गर् में सहारनपुर के आकाश पुंडीर ,60 से 63 किलो वर्ग में मिर्जापुर के अजीत पांडे, 63.5 से 67 किलो वर्ग में आगरा के योगेश लोदी, 67 से 71 किलो वर्ग में स्पोर्स्टस हास्टिल झांसी के केशव शर्मा, 71 से 75 किलो वर्ग में गाजियाबाद के अर्जुन मलिक  व 80 से 83 किलो वर्ग में आगरा के कृष्णा कांत क चयन किया गया है। उन्होने बताया हर खिलाड़ी को 2 मिनट के 3 राउंड की फाइट पूरी करनी पड़ी। उसमें सबसे उत्तम प्रदर्शन वाले को ही अगले राउंड के लिए चुना गया। अंतिम रूप से चयनित बेहतरीन 13 खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम में शामिल किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts