अब नींबू-पानी और आइसक्रीम बेचकर गुजारा करने वाली एनी सिवा बनीं पुलिस इंस्पेक्टर
तिरुवनंतपुरम। गुमनामी के अपने कोकून से, केरल के वर्कला में अपने जीवन यापन के लिए पर्यटकों को नींबू पानी और आइसक्रीम बेचनेवाली 18 वर्षीया एनी शिवा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह इसी स्थान पर पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में तैनात होगी।
महिला को उसकी सफलता के लिए बधाई देते हुए केरल पुलिस ने ट्वीट किया, ‘इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का एक सच्चा मॉडल। एक 18 वर्षीय लड़की जो पति और परिवार द्वारा छोड़े जाने के बाद 6 महीने के बच्चे के साथ अपने सड़कों पर छूट गई, वर्कला पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर बनी हैं।’
सभी बाधाओं को पार करते हुए अब 31 वर्ष की हो चुकी एनी शिवा वर्कला पुलिस स्टेशन में परिवीक्षाधीन सब-इंस्पेक्टर के रूप में शामिल हुईं।
शिवा ने बताया, ‘मुझे पता चला कि मेरी पोस्टिंग कुछ दिन पहले ही वर्कला पुलिस स्टेशन में हुई है। यह एक ऐसी जगह है जहां मैंने अपने छोटे बच्चे के साथ आंसू बहाए और तब मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था।’
No comments:
Post a Comment