मेरठ। बेशक महिला के उत्पीडऩ के खिलाफ सख्ती बरत रही है। लेकिन अभी भी महिलाओं को उत्पीडऩ जारी है। नौंचदी थाने क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी सिटी से अपने पति पर संगीन आरोप लगाए है। महिला ने शिकायती पत्र सौपते हुए पति पर लाइटर से दागने व देवर से शारीरिक संबध न बनाने पर तलाक देने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी मामले की गंभीरता केा देखते नौंचदी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ जांच के आदेश दिये है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। जेठ और देवर उस पर गलत नजर रखते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। पति ने जेठ के साथ मिलकर उसका गर्भपात भी करा दिया था। आरोप है कि अब अपने दोस्त से संबंध बनाने का दबाव डालता है। मना करने पर लाइटर से दागता है। अब उसने घर से निकाल दिया है।
No comments:
Post a Comment