मेरठ। रविवार को सुबह थाना पल्लवपुरम अंतर्गत हाईवे के किनारे एक युवक का शव मिलने से हडंकप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पल्लवपुरम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर उसका शव वहां पर फेका गया है। वहीं पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया। रविवार सुबह पल्लवपुरम और सुपटेक कालोनी के लोग हाईवे किनारे मोर्निंग वाक कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों की नजर सुपरटेक और नारायण फार्म हाउस के पास हाईवे किनारे झाडिय़ों एक युवक का शव देखा तो होश उड़ गए। लोगों ने भी शव की पहचान करने की कोशिश की, मगर नहीं हो सकी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के जेब की तलाशी ली। जेब से मोबाइल व अन्य कोई भी कागजात ऐसा नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। कुछ लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की, मगर पुलिस ने मृतक के शरीर को चेक किया तो चोट के निशान न होने पर हत्या होने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि युवक का बरामद शव की शिनाख्त नहीं हुई है,आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है, कहीं वहां कोई गुमशुुदगी तो दर्ज नहीं है।
No comments:
Post a Comment