मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ लॉ और स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एण्ड टेक्नोलोजी में बौद्धिक सम्पदा अधिकार पर ऑनलाइन आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के तीसरे दिन के मुख्य वक्ता डा आदर्श पाण्डेय, हेड ऑफ डेपार्टमेंण्ट बॉटनी, स्वामी शुकदेवानंद पी0 जी0 कालेज शाहजहाँपुर और दूसरे वक्ता डीन डा0 अनिरूद्ध राम कालेज ऑफ लॉ आईआईएमटी विश्वविद्यालय रहें।
अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के आज के कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए आईआईएमटी कालेज ऑफ लॉ की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री साक्षी सोलंकी जी ने प्रथम वक्ता डा0 आदर्श पाण्डेय का परिचय कराया। सुश्री गार्गी सिंह जी ने द्वितीय वक्ता डा0 अनिरूद्ध राम जी का परिचय कराया। डा0 आदर्श पाण्डेय जी ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए ‘प्लांट एैज इंटैलेक्च्यूअल पोपट्री इन कोविड-19 पैंडेमिक पीरियड’ पर अपने विचारों से अवगत कराते हुए वर्तमान परिवेष में इसके प्रभाव एवं महत्व की जानकारी दी। द्वितीय वक्ता डा0 अनिरूद्ध राम ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए बौद्धिक सम्पदा का शिक्षा जगत में योगदान के विषय में बताया। आज के इस कार्यक्रम का प्रवर्तन करते हुए हेड ऑफ डेपार्टमेंट अहतशाम अंसारी कालेज ऑफ लॉ आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के उद्देश्यों, उपयोगिताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी वक्ताओं/प्रवक्ताओं एवं शोधार्थियों एवं विधि के विद्यार्थियों को बौद्धिक सम्पदा को संरक्षित करने के उपायों को बताया। तत्पश्चात् हेड ऑफ डेर्पाटमेंट डा0 सुरभि सिंघल जी एसोसिएट प्रोफेसर स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एण्ड टेक्नोलोजी आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने इस अंतर्राष्ट्रीय वार्ता के उद्देश्यों पर अपने विचारों से अवगत कराया।
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वार्ता कार्यक्रम में डा0 सुरभि सिंघल का विषेष योगदान रहा। वेबिनार के अंतिम दिन का संचालन मुख्य रूप से सुश्री साक्षी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एण्ड टेक्नोलोजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभि सिंघल, डा0 अमितेष आनन्द, अजय कुमार, संदीप कुमार, साबिया मलिक, सारिका उज्जवल, पलक शर्मा ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार ज्ञापन डा0 नवनीत शर्मा जी डीन स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एण्ड टेक्नोलोजी विभाग ने किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।



No comments:
Post a Comment